जय जिनेन्द्र बोलिए

जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिए

जय जिनेन्द्र की ध्वनि से, अपना मौन खोलिए ॥

सुर असुर जिनेन्द्र की महिमा को नहीं गा सके

और गौतम स्वामी न महिमा को पार पा सके ॥

जय जिनेन्द्र बोलकर जिनेन्द्र शक्ति तौलिए

जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, बोलिए ॥

जय जिनेन्द्र ही हमारा एक मात्र मंत्र हो

जय जिनेन्द्र बोलने को हर मनुष्य स्वतंत्र हो ॥

जय जिनेन्द्र बोलबोल खुद जिनेन्द्र हो लिए

जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिए ॥

पाप छोड़ धर्म जोड़ ये जिनेन्द्र देशना

अष्ट कर्म को मरोड़ ये जिनेन्द्र देशना ॥

जाग, जाग, जग चेतन बहुकाल सो लिए

जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिए ॥

हे जिनेन्द्र ज्ञान दो, मोक्ष का वरदान दो

कर रहे प्रार्थना, प्रार्थना पर ध्यान दो ॥

जय जिनेन्द्र बोलकर हृदय के द्वार खोलिए

जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र, जय जिनेन्द्र बोलिए ॥

जय जिनेन्द्र की ध्वनि से अपना मौन खोलिए ॥

0:00
0:00