महावीरा झूले पलना

महावीरा झूले पलना, जरा हौले झोटा दीजो॥

कौन के घर तेरो जनम भयो है,

कौन ने जायो ललना॥ जरा…॥

सिद्धारथ घर जन्म लियो है,

त्रिशला ने जायो ललना॥ जरा…॥

काहे को तेरो बन्यों पालनो,

काहे के लागे फ़ुंदना॥ जरा…॥

अगर चंदन को बण्यों पालनो,

रेशम के लागे फ़ुंदना॥ जरा…॥

पैरों में घुंघरू हाथ में झुंझना,

आंगन में चाले ललना॥ जरा…॥

अंदर से बाहर ले जावे, बाहर से अंदर ले जावे,

नजर ना लागे ललना॥ जरा…॥

0:00
0:00