लहराएगा लहराएगा झंडा

लहराएगा लहराएगा झंडा श्री महावीर का ।

फहराएगा-फहराएगा झंडा श्री महावीर का ॥

अखिल विश्व का जो है प्यारा,

जैन जाति का चमकित तारा ।

हम युवकों का पूर्ण सहारा, झंडा श्री महावीर का ॥

सत्य अहिंसा का है नायक,

शांति सुधारस का है दायक ।

दीनजनों का सदा सहायक, झंडा श्री महावीर का ॥

साम्यभाव दर्शाने वाला,

प्रेमक्षीर बरसाने वाला ।

जीवमात्र हर्षाने वाला, झंडा श्री महावीर का ॥

भारत का 'सौभाग्य' बढ़ाता,

स्वावलंब का पाठ पढ़ाता ।

वन्दे वीरम् नाद गुंजाता, झंडा श्री महावीर का ॥

0:00
0:00