संसार महा अघसागर

संसार महा अघसागर में, वह मूढ़ महा दु:ख भरता है ।

जड़ नश्वर भोग समझ अपने, जो पर में ममता करता है ।

बिन ज्ञान जिया तो जीना क्या, बिन ज्ञान जिया तो जीना क्या ।

पुण्य उदय नर जन्म मिला शुभ, व्यर्थ गमों फल लीना क्या ॥

कष्ट पड़ा है जो जो उठाना, लाख चौरासी में गोते खाना ।

भूल गया तूं किस मस्ती में उस दिन था प्रण कीना क्या ॥

बचपन बीता बीती जवानी, सर पर छाई मौत डरानी ॥

ये कंचन सी काया खोकर, बांधा है गाँठ नगीना क्या ॥

दिखते जो जग भोग रंगीले, ऊपर मीठे हैं जहरीले ।

भव भय कारण नर्क निशानी, है तूने चित दीना क्या ॥

अंतर आतम अनुभव करले, भेद विज्ञान सुधा घट भरले ।

अक्षय पद 'सौभाग्य' मिलेगा, पुनि पुनि मरना जीना क्या ॥

0:00
0:00