जपलो रे आदीश्वर

जपलो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम

ॐ आदिनाथाय नम: ॥टेक॥

प्रथम सूर्य हैं जैन धर्म के, बंधन तोड़े अष्ट कर्म के

वंदन करलो सुबहो शाम

जपलो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम ॥1॥

बड़े भाग्य से नरतन पाया, प्यारे प्रभु को क्यूँ बिसराया

करलो पूजा तुम निष्काम

जपलो रे आदीश्वर नाम, मंगल होंगे सारे काम ॥2॥

0:00
0:00