गुरुवर तुम बिन कौन

गुरुवर तुम बिन कौन हमारा,

पग पग पर हम सबको स्वामी, है तुमरा ही सहारा ॥टेक॥

सिर पर रखना हाथ ओ गुरुवर,

हर पर देना साथ ओ गुरुवर

आप दया कर देंगे, भव से हम भी तर लेंगे

कर देना उद्धारा

गुरुवर तुम बिन कौन हमारा ॥1॥

हमको ले लो अपनी शरन में

थोड़ी जगह दे दो चरणन में

आतम ज्योति जला देना, अंतर तिमिर मिटा देना

कर दो ना उजियारा

गुरुवर तुम बिन कौन हमारा ॥2॥

0:00
0:00