दया करो भगवन् मुझपर

दया करो भगवन्, मुझपर भी कुछ तो दया करो ।

कृपा करो भगवन्, मुझपर भी कुछ तो कृपा करो ॥टेक॥

कभी न तेरी माला फेरी, कभी न जाप किया है ।

मैंने जाने अनजाने में, कितना पाप किया है ॥दया…१॥

भटक गया और उलझ गया, मुझे मोह-माया ने घेरा ।

ना कोई मंजिल, ना ही ठिकाना और न कोई डेरा ॥दया…२॥

ज्ञान की ज्योति जलाकर प्रभुजी, संकट हर लो मेरे ।

अंधियारे में दीप जलाकर, कर दो दूर अन्धेरे ॥दया…३॥

0:00
0:00