पारस नाम मेरे प्रभु का

पारस नाम पारस नाम,

मेरे प्रभु का पारस नाम ।

है सुखधाम प्रभु का नाम,

मेरे प्रभु का पारस नाम ॥टेक॥

है सुखकारी पर हितकारी,

जन हितकारी महिमा भारी ।

निशदिन जपते तेरा नाम ।

मेरे प्रभु का पारस नाम ॥१॥

पाप मर्दन कर्म निकंदन,

भव तम भंजन जन मन रंजन ।

भक्तजनों के तुम अभिराम ।

मेरे प्रभु का पारस नाम ॥२॥

कर्म खपाए, नाग बचाए

इंद्र लोक में उन्हे पठाए

प्रभु ने पाया केवलज्ञान ।

मेरे प्रभु का पारस नाम ॥३॥

दे उपदेश भविक जन तारे ।

सिद्धालय में आप विराजे ।

हम भी पहुँचे शिवपुर धाम ।

मेरे प्रभु का पारस नाम ॥३॥

0:00
0:00