लिया प्रभू अवतार जयजयकार

लिया प्रभू अवतार जयजयकार जयजयकार जयजयकार।

त्रिशला नंद कुमार जयजयकार जयजयकार जयजयकार॥

आज खुशी है आज खुशी है, तुम्हें खुशी है हमें खुशी है।

खुशियां अपरम्पार ॥ जयजयकार…॥

पुष्प और रत्नों की वर्षा,सुरपति करते हर्षा हर्षा।

बजा दुंदुभि सार ॥ जयजयकार… ॥

उमग उमग नरनारी आते,नृत्य भजन संगीत सुनाते।

इंद्र शची ले लार ॥ जयजयकार… ॥

प्रभू का अनुपम रूप सुहाया,निरख निरख छवि हरि ललचाया।

कीने नेत्र हजार ॥ जयजयकार… ॥

जन्मोत्सव की शोभा भारी,देखो प्रभू की लगी सवारी।

जुड रही भीड अपार ॥ जयजयकार… ॥

आओ हम सब प्रभु गुण गावें,सत्य अहिंसा ध्वज लहरायें।

जो जग मंगलाचार ॥ जयजयकार… ॥

पुण्य योग सौभाग्य हमारा,सफ़ल हुआ है जीवन सारा।

मिले मोक्ष दातार ॥ जयजयकार… ॥

0:00
0:00